Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेंगे, लेकिन परिसीमन स्वीकार नहीं है : ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने संकेत दिया कि इस मामले में वह कानूनी कदम भी उठाएंगी

17 Apr 2026

महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेंगे, लेकिन परिसीमन स्वीकार नहीं है : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेगी, लेकिन इसके साथ किसी अन्य प्रस्ताव को जोड़कर लाया गया तो उसका समर्थन नहीं किया जाएगा। उन्होंने परिसीमन के मुद्दे पर भी कड़ा विरोध जताया।
उत्तर बंगाल दौरे से लौटने के बाद दमदम सेंट्रल जेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के नाम पर अन्य राजनीतिक उद्देश्य पूरे करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण विधेयक को माध्यम बनाकर लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और परिसीमन लागू करने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नगर निकायों और पंचायतों में पहले से ही 50 प्रतिशत आरक्षण लागू है। उन्होंने दावा किया कि राज्य से 37 प्रतिशत महिला सांसद निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का वे स्वागत करती हैं, लेकिन इसके साथ परिसीमन स्वीकार नहीं है।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए देश को बांटने की कोशिश हो रही है और कुछ राज्यों का प्रभाव कम कर दूसरे क्षेत्रों की सीटें बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे किसी प्रयास को नहीं मानेगी।
केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव होता है, लेकिन इसे भय और उत्पीड़न का माध्यम बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले मतदाता सूचियों से लोगों के नाम हटाए गए और केंद्रीय एजेंसियों के जरिए विरोधियों को परेशान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुकाबला चुनाव मैदान में होना चाहिए, न कि दबाव बनाकर। ममता बनर्जी ने संकेत दिया कि इस मामले में वह कानूनी कदम भी उठाएंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करेंगे, परिसीमन स्वीकार नहीं
ममता बनर्जी ने संकेत दिया कि इस मामले में वह कानूनी कदम भी उठाएंगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News